फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में दंपती की संदिग्ध हालात में मौत: फरवरी में हुई थी शादी, फिर हो गई ये बीमारी; नहीं मिला सुसाइड नोट

Sat, 06 Apr 2024 10:55 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

राजधानी दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले में एक दंपती ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। यह घटना मानसरोवर पार्क इलाके की बताई जा रही है। मृतक की पहचान विप्लब और उसकी पत्नी मुक्ता के रूप में हुई है। विप्लब उत्तर पूर्वी जिले में सिविल डिफेंस वालंटियर था। परिवार ने बताया कि फरवरी 2023 में दंपती की शादी हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसरोवर पार्क इलाके में दंपती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इनकी शिनाख्त विप्लब (33) और पत्नी मुक्ता (28) के रूप में हुई है। शुक्रवार देर रात को घर में विप्लब फंदे से लटका मिला जबकि पत्नी बेड पर मृत मिली। आशंका व्यक्त की जा रही है कि पत्नी की हत्या कर विप्लब ने फांसी लगा ली।

विज्ञापन

पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि विप्लब को ब्रेन ट्यूमर था, जिसकी वजह से वह काफी परेशान था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसी वजह से उसने यह कदम उठाया।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद ही महिला की मौत की सही वजहों का पता चल पाएगा। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस के मुताबिक, विप्लब और मुक्ता किराए का मकान लेकर मानसरोवर पार्क इलाके में रहते थे। वर्ष 2011 से 2023 तक विप्लब सिविल डिफेंस का वालंटियर था। नौकरी से हटाए जाने के बाद से वह अपने पिता की किराना की दुकान पर काम कर रहा था। 
विज्ञापन

फरवरी 2023 में विप्लब और मुक्ता की शादी हुई थी। शुरुआती जांच में पुलिस को मुक्ता के शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालात देखकर आशंका व्यक्त की जा रही है कि विप्लब ने शायद पत्नी की हत्या कर यह कदम उठाया। परिवार विप्लब के इस कदम से बहुत हैरान है। उनका कहना है कि पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध थे। बीमार होने की वजह से शायद वह तनाव में था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें