दिल्ली-एमसीडी की बैठक में पार्षद छोले भटूरे का लुफ्त उठाने में लगे रहे। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दूसरी तरफ बजट पर चर्चा होती रही। वहीं, दिल्ली एमसीडी में कांग्रेस पार्षदों ने मेयर पर आरोप लगाया है। कांग्रेस पार्षदों का कहना है कि मेयर ने डीएमसी एक्ट का उल्लंघन किया है।
आरोप-प्रत्यारोप और हंगामे के साथ दिल्ली नगर निगम के पहले दिन का बजट सत्र सोमवार शाम को करीब साढ़े छह बजे समाप्त हुआ। दोपहर दो बजे से सदन की मीटिंग बुलाई गई थी और कार्यवाही शुरू होने के बाद सबसे पहले कांग्रेस दल की नेता नाजिया दानिश को बोलने का मौका मिला था।
उन्होंने सत्ता पक्ष पर आरोप लगाया कि आठ फरवरी को नेता सदन को जो फाइनल बजट भाषण पढ़ना है, इसकी कॉपी तो पहले से छपवा ली गई है। फिर बजट पर निगम सदस्यों से चर्चा कराना मात्र दिखावा भर है। इस मुद्दे पर सदन में करीब 10 मिनट तक हंगामा होता रहा। बाद में सदन की अध्यक्ष मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने नेता कांग्रेस से कहा कि वे अपनी बात रखें।
मंगलवार दोपहर दो बजे से फिर से कार्यवाही शुरू हुई। इस दौरानपार्षद छोले भटूरे का लुफ्त उठाने में लगे रहे। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, दूसरी तरफ बजट पर चर्चा होती रही।