फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ASI साहब मांग रहे थे घूस, चुपके से कर लिया रिकॉर्डिंग

Tue, 18 Feb 2014 03:00 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के शकरपुर थाने में तैनात एक एएसआई पर जमानत देने और जब्त वाहन को छोड़ने के बदले रुपये मांगने का आरोप लगा है। पीड़ित कार चालक की शिकायत पर विजिलेंस थाने में आरोपी एएसआई विनोद कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि कार चालक ने पुलिसवाले की बात की रिकार्डिंग कर ली है।
विज्ञापन


फिलहाल एएसआई को गिरफ्तार नहीं किया गया है। आरोपों की छानबीन शुरू कर दी गई है। आरोप सही पाए गए तो एएसआई को गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

पुलिस के मुताबिक 14 फरवरी को शकरपुर के रहने वाले एक शख्स ने विजिलेंस थाने में रुपये मांगने की शिकायत की थी। पीड़ित के मुताबिक शुक्रवार को वह अपनी सेंट्रो कार से शकरपुर इलाके में जा रहा था। इस बीच लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप लगाते हुए पीड़ित चालक की कार को जब्त कर लिया गया।

कार चालक के खिलाफ शकरपुर थाने में मामला भी दर्ज कर लिया गया। मामले के जांच अधिकारी एएसआई विनोद कुमार ने पीड़ित से कार छोड़ने और जमानत देने के लिए रुपयों की मांग की। इस बात पर पीड़ित ने एएसआई की शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें