फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE मेन का ऑनलाइन फॉर्म भरने वाले, जरूर पढ़ें ये खबर

Mon, 03 Feb 2014 01:53 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
इंजीनियरिंग के ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेन और मेडिकल की ऑल इंडिया प्री मेडिकल/डेंटल टेस्ट (एआईपीएमटी) में आवेदन कर चुके छात्रों के लिए ऑनलाइन फॉर्म में सुधार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन


इसके लिए जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जेईई मेन के फॉर्म में 15 फरवरी तक और एआईपीएमटी के फॉर्म में 28 फरवरी तक सुधार किया जा सकेगा।

जेईई मेन (6 अप्रैल को ऑफलाइन व 9, 11, 12 व 19 अप्रैल को ऑनलाइन एग्जाम) के फॉर्म में सभी तरह की जानकारियां एडिट (बदली या सुधारी) जा सकती हैं।

इस साल 12वीं कक्षा में या इंप्रूवमेंट एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों को 12वीं का रोलनंबर जरूर देना होगा। सभी तरह के सुधार सिर्फ एक बार ही होंगे जो तुरंत लागू हो जाएंगे।

खास बात ये है कि फॉर्म में सुधार के दौरान यदि किसी तरह की अतिरिक्त फीस बन रही होगी तो क्रेडिट/डेबिट या ई-चालान के जरिये भरी जा सकेगी। सुधार के आधार पर निर्धारित फीस भरने के बाद ही एडिट की गई जानकारी अपडेट की जाएगी।
विज्ञापन


दूसरी ओर, चार मई को होने वाली एआईपीएमटी परीक्षा फॉर्म में सुधार, छात्र के रजिस्ट्रेशन के वेरिफिकेशन के बाद होगा। इसके लिए छात्र को अपने रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी देनी होगी।

फॉर्म सुधार की प्रक्रिया में खास बात रहेगी कि रजिस्ट्रेशन के दौरान चुने गए परीक्षा केंद्र, पेपर के लिए चुनी गई भाषा, सीट च्वाइस और चुने गए राज्य में बदलाव नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन के दौरान इन चार कॉलम में जो भी जानकारियां दी थी, वहीं मान्य होंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें