फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटीईटी : फॉर्म में सुधार करने का अंतिम मौका 10 तक, नवंबर के तीसरे सप्ताह में जारी होगा एडिमट कार्ड 

Wed, 09 Oct 2019 06:48 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सीटेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सीबीएसई की ओर से आयोजित सेंट्रल टीचर ऐलिजिबिलटी टेस्ट (सीटीईटी) के आवेदन फॉर्म में आवेदक 10 अक्तूबर तक सुधार कर सकते हैं। आवेदकों के पास अपने फॉर्म में सुधार करने का यह अंतिम मौका है। इस तिथि के बाद किसी भी सूरत में उन्हें सुधार करने का अवसर नहीं मिलेगा। सुधार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नवंबर के तीसरे सप्ताह में एडिमट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे।

विज्ञापन


सीबीएसई की ओर से सीटीईटी 8 दिसंबर को आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद बोर्ड ने 4 अक्तूबर से आवेदकों को अपने ब्योरे में सुधार करने की सुविधा उपलब्ध कराई है। आवेदक 10 अक्तूबर तक अपने नाम, पिता का नाम, मां का नाम, जन्मतिथि, श्रेणी, परीक्षा सेंटर के पहले विकल्प, विषयों, पेपर, व भाषा (पहली व दूसरी) व घर के पते में ऑनलाइन बदलाव कर सकते हैं। 

एक बार सुधार करने के बाद उन्हें सुधार का दूसरा अवसर उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। ऐसे में आवेदकों को सलाह दी गई है कि वह ब्योरे में किसी प्रकार का भी बदलाव ध्यानपूर्वक करें। ऑफलाइन माध्यम से किए गए किसी भी प्रकार के बदलाव को स्वीकार नहीं किया जाएगा। सुधार की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद नवंबर के तीसरे सप्ताह में एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है। दिसंबर में परीक्षा हो जाने के 6 सप्ताह के अंदर रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें