फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली वालों के लिए 'गुड न्यूज': 88 फीसदी हुआ रिकवरी रेट, जून के मुकाबले 44% मौत कम

Sun, 26 Jul 2020 02:53 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस के 1075 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 21 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 1,30,606 हो गई है। दिल्ली में रविवार को 1807 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। राजधानी में अब तक 1,14,875 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन



 


कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक 3827 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अब तक 946777 टेस्ट किए जा चुके हैं। इनमें से 5032 आरटीपीसीआर/ट्रूनेट टेस्ट और 12501 रैपिड एंटीजेन टेस्ट आज ही किए गए हैं। फिलहाल राजधानी में प्रति मिलीयन 49830 टेस्ट किए जा रहे हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि देश में एक्टिव मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है। कोरोना के सक्रिय मरीजों के मामले में दिल्ली अब 10वें स्थान पर पहुंच गई है। इन मरीजों की संख्या कम होने से रिकवरी रेट भी बढ़कर अब करीब 88 फीसदी हो गया है।
विज्ञापन


राजधानी में कोरोना संक्रमण से हालात अब काफी ठीक हो चुके हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि देश में संक्रमण प्रभावित राज्यों में सबसे कम सक्रिय मरीज दिल्ली में हैं। बीते एक महीने में इन मरीजों की संख्या में 50 फीसदी से अधिक कम हुई है। हालांकि, अन्य राज्यों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इस समय कुल संक्रमितों की संख्या 130606 है।

इनमें से 114875 मरीज ठीक हो चुके हैं और इस समय केवल 11904 एक्टिव केस हैं। यानी, दिल्ली में महज 9.11 फीसदी सक्रिय मरीज हैं। 25 जून तक यहां 26586 एक्टिव केस थे। इस हिसाब से देखें तो बीते एक महीने इन मरीजों की संख्या में 50 फीसदी से अधिक कमी आई है।

सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार कम होने का कारण है कि एक महीने से रोजाना औसतन 1600 लोग ठीक हो रहे हैं। नए मामलों से ज्यादा संख्या ठीक होने वाले मरीजों की रहती है। इससे अब रिकवरी रेट भी 88 फीसदी के करीब पहुंच चुका है। रविवार को दिल्ली में कोरोना वायरस के 1075 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 21 लोगों की मौत हो गई है। 

अन्य राज्यों की बात करें तो दिल्ली के अलावा अन्य सभी प्रभावित राज्यों में सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीते तीन महीने से संक्रमण के मामलों में गुजरात चौथे स्थान पर था, जो अब आठवें स्थान पर आ गया है। कर्नाटक में अब मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और वह चौथे स्थान पर आ गया है। इसके अलावा महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश समेत अन्य राज्यों में संक्रमण के नए मामले लगातार बढ़ रहे हैं। 
विज्ञापन

ऐसे कम हुए एक्टिव केस

तारीख       कुल मामले     एक्टिव केस 
25 जून         73780           26586
29 जून         85161           26246
02 जुलाई     92175           26304
06 जुलाई    100823          25507
10 जुलाई    109140          21146
14 जुलाई    115346          18664      
18 जुलाई    121582          16711
22 जुलाई    126323          14954   
26 जुलाई    130606          11904

दिल्ली : जून के मुकाबले जुलाई में 44 प्रतिशत कम मौत 
दिल्ली सरकार ने रविवार को जानकारी दी है कि स्वास्थ विभाग ने 1 से 12 जून और 1 से 12 जुलाई तक राजधानी में होने वाली मौतों को आंकलन किया है। रिपोर्ट में सामने आया है कि जून के मुकाबले जुलाई में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों में 44 प्रतिशत की गिरावट आई है। दिल्ली में जहां 1 से 12 जून के दौरान 1089 लोगों की मौत हुई थी। वहीं 1 से 12 जुलाई के बीच 605 मौत दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें