फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती 3 मरीजों के नमूने निगेटिव

Wed, 25 Mar 2020 02:15 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के जिम्स अस्पताल में भर्ती कोरोना वायरस संक्रमित 3 मरीजों को 14 दिन तक अलग रखने के बाद की गयी जांच में नमूने निगेटिव आए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि इनकी जांच एक बार और की जाएगी और परिणाम निगेटिव आता है तो उन्हें घर भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन


इस बीच नोएडा के कुछ अस्पतालों ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए अपने यहां आइसोलेशन वार्ड तैयार किए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनुराग भार्गव ने पीटीआई-भाषा को बताया कि ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव एक महिला समेत तीन लोगों के नमूने आज निगेटिव आए हैं।

इन्हें जांच में संक्रमण की पुष्टि के बाद अस्पताल में अलग रखा गया था और 14 दिन के बाद जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनका 48 घंटे बाद दोबारा से टेस्ट किया जाएगा और यदि पुनः रिपोर्ट निगेटिव आती है, तो इन मरीजों को घर भेज दिया जाएगा। उसके बाद ये लोग 15 दिन तक अपने घरों पर आइसोलेशन में रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर यहां के विभिन्न निजी अस्पतालों ने अपने यहां आइसोलेशन वार्ड तैयार किये हैं। जिनमें मुख्य रूप से फोर्टिस अस्पताल और शारदा अस्पताल शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास कर रही है तथा जहां से भी इससे संबंधित सूचना आ रही है, स्वास्थ्य विभाग की टीम वहां पर पहुंचकर लोगों की जांच कर रही है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नोएडा में अब तक 362 नमूनों की जांच की गयी जिनमें कोरोना वायरस के 11 मरीज सामने आए हैं। 259 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव रही। 92 नमूनों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। हालांकि 3 लोगों के टेस्ट निगेटिव आने से यहां के लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग भी इस अच्छी खबर से उत्साहित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें