फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Delhi: संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट आई निगेटिव, कल इलाज के दौरान हुई थी मौत

Wed, 25 Mar 2020 01:04 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : social media
विज्ञापन
राजधानी दिल्ली में मंगलवार को जिस कोरोना संदिग्ध की उपचार के दौरान मौत हुई थी, उसकी रिपोर्ट आ गई है। उसकी रिपोर्ट में टेस्ट निगेटिव निकला है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। 
विज्ञापन

 



आपको बता दें कि दिल्ली में मंगलवार को एक कोरोना संदिग्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मरीज पूर्वी दिल्ली के ताहिरपुर स्थित राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती था। मरीज ने अस्पताल के आईसीयू में अंतिम सांस ली। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिल्ली में कोरोना से दो लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। 

राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के निदेशक डॉ. बीएल शेरवाल ने बताया कि कुछ दिन पहले 68 वर्षीय मरीज को अस्पताल में भर्ती किया था। उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई थी। 
विज्ञापन


कोरोना संदिग्ध होने के चलते उनकी जांच के लिए सैंपल भेजा दिया। मंगलवार रात को हार्ट अटैक आने से मरीज ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के ही अनुसार मरीज को निमोनिया होने की वजह से हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। 
विज्ञापन

दिल्ली के सात अस्पतालों में 162 लोग भर्ती

दिल्ली के सात अस्पतालों में 162 लोग कोरोना वायरस के चलते भर्ती हैं। जबकि 23 संक्रमित मरीजों को तीन बड़े अस्पतालों में रखा गया है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार आरएमएल में 33, सफदरजंग में 52, लोकनायक में 25, राजीव गांधी में16, जीटीबी में सात, डीडीयू में 17 और भीमराव अंबेडकर में 12 संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। वहीं सफदरजंग अस्पताल में 12, लोकनायक अस्पताल में छह और राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 05 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें