फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ में सरकारी डॉक्टर समेत 16 लोगों में कोरोना की पुष्टि, मरीजों की संख्या बढ़कर 138 हुई

Wed, 27 May 2020 11:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
हापुड़ जिले में सरकारी अस्पताल के चिकित्सक और सफाई कर्मी समेत बुधवार को 16 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो गई। इसके बाद जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 138 पहुंच गई है।
विज्ञापन


आनन-फानन में मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। 3 दिन में रिकॉर्ड 39 नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं 66 लोग अब तक स्वस्थ भी हो चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बुधवार शाम संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। प्राप्त हुई रिपोर्ट में से 16 मरीजों को कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें से सरकारी अस्पताल में तैनात एक चिकित्सक व एक सफाई कर्मी है। इसके अलावा दस मरीज नगर बुलंदशहर रोड स्थित मोहल्ला दिल्ली गेट, तीन मरीज पिलखुवा के मोहल्ला रजनी विहार, एक मरीज पिलखुवा के मोहल्ला गढ़ी का रहने वाला है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार सभी मरीज किसी संक्रमित मरीज के संपर्क में आने के कारण कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। सभी मरीजों को पहले से ही क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती करा दिया गया था। मरीजों को सेंटर से निकालकर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।
 
विज्ञापन

जनपद में सोमवार से बुधवार तक 39 मरीजों में कोरोना पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी चिंतित हैं। वह किसी भी प्रकार मरीजों की संख्या बढ़ने में रोक लगाने में लगे हुए हैं। युद्ध स्तर पर प्रयास करने के बाद भी संख्या ठमने का नाम नहीं ले रही है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रेखा शर्मा ने बताया कि 16 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें से एक मरीज स्वास्थ्य विभाग का चिकित्सक है। जनपद में अभी तक 138 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इनमेें से 66 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि एक मरीज की उपचार के दौरान कोरोना से मौत हो चुकी है। 71 मरीजों का उपचार कराया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें