फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में कोरोना वायरस के 159 नए मरीज, 185 लोग स्वस्थ, कुल संक्रमितों की संख्या 9828 हुई 

Fri, 07 Aug 2020 07:12 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
विज्ञापन
फरीदाबाद में कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

फरीदाबाद में कोरोना संक्रमितों की संख्या करीब दस हजार पहुंच चुकी है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने 159 नए मरीजों की पहचान की। अब तक कुल मरीजों की संख्या 9828 हो गई है। शुक्रवार को 185 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। फिलहाल 883 मरीज उपचाराधीन हैं, ज्यादातर का इलाज होम आइसोलेशन में जारी है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को कोरोना संक्रमित किसी मरीज की मौत नहीं हुई। शुक्रवार को 159 मरीजों की पहचान हुई। सुभाष कॉलोनी, चावाला कॉलोनी, सेक्टर 35, सेक्टर 3, सेक्टर 19, सेक्टर 23 ए, सेक्टर 16, डबुआ कॉलोनी, संजय कॉलोनी, एसी नगर, जवाहर कॉलोनी के अलावा ओल्ड फरीदाबाद, एनआईटी फरीदाबाद और बल्लभगढ़ के अलग-अलग क्षेत्रों से यह मरीज चिह्नित किए गए।

मौजूदा समय में 274 मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में जारी है। जबकि 609 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। अस्पताल में दाखिल 44 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनमें से 8 को वेंटिलेटर पर रखा गया है।
विज्ञापन


कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में अभी तक 8807 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। प्रत्येक एक लाख लोगों पर 4910 लोगों के टेस्ट किए जा रहे हैं। जिले में अभी तक 88389 सैंपल लिए जा चुके हैं। अभी 502 की रिपोर्ट आना बाकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें