फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना: 24 घंटे में सामने आए 1141 नए मामले, 139 की मौत, संक्रमण दर 1.59 प्रतिशत

Fri, 28 May 2021 05:45 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्लीवालों के लिए राहत की बात ये है कि अब राजधानी की संक्रमण दर 1.59 प्रतिशत पर आ पहुंची है।
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में शुक्रवार को बीते 24 घंटे में 1200 से भी कम नए संक्रमित आए हैं। शुक्रवार को जारी बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में एक दिन में 1141 नए संक्रमित सामने आए हैं। इसी दौरान 139 मौतें हुईं तो 2799 लोग संक्रमण से ठीक भी हुए।

विज्ञापन


राजधानी में बीते एक दिन में कुल 71853 टेस्ट हुए जिसमें 47917 आरटीपीसीआर टेस्ट हुए और 23936 एंटीजन टेस्ट हुए। इसके बाद अब दिल्ली की संक्रमण दर घटकर 1.59 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

दिल्ली के अस्पतालों में बेड की स्थिति की बात करें तो कुल 2502 बेड में से 18995 बेड खाली हैं। डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर में 6086 बेड, तो डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर में 542 खाली हैं। दिल्ली में इस वक्त कुल 7111 लोग होम आईसोलेशन में हैं।
विज्ञापन


दिल्ली में अब तक कुल 14 लाख 23 हजार 690 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 13 लाख 85 हजार 158 लोग ठीक हो चुके हैं वहीं 23951 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली की अब तक कुल संक्रमण दर 7.46 प्रतिशत है तो कुल मृत्युदर 1.68 प्रतिशत है। राजधानी में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 14581 है।
विज्ञापन


दिल्ली में वैक्सीन की स्थिति
दिल्ली में बीते एक दिन में कुल 39173 लोगों को टीके लगे। इनमें से 33729 लोगों को पहली डोज और 5444 लोगों को दूसरी डोज लगी।
 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें