फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus in Delhi: दिल्ली में सुधरने लगे हालात, आज मिले 613 नए मरीज, पिछले 65 दिनों की सबसे बड़ी गिरावट

Mon, 27 Jul 2020 01:54 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के हालात में लगातार सुधार नजर आ रहे हैं। सोमवार को दिल्ली में कोरोना के महज 613 नए मामले आए। पिछले 65 दिनों के बाद आज पहली बाद राजधानी में इतनी कम संख्या में मरीज सामने आए हैं। इससे पहले 23 मई को 591 कोरोना मरीज मिले थे।

विज्ञापन

 

दिल्ली में आज कुल 1497 मरीज ठीक होकर घर गए। इसी के साथ राजधानी में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,31,219 हो गई है, जिसमें 1,16,372 ऐसे मरीज भी शामिल हैं जो ठीक हो चुके हैं।

वहीं पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 26 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में अब तक कुल 3853 मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। 

इसी के साथ कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 10,994 हो गई है। इनमें से 6638 मरीज ऐसे हैं जिनमें संक्रमण के हल्के लक्षण दिख रहे हैं या कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं। इन मरीजों ने होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 11,506 टेस्ट हो चुके हैं। इनमें से 3821 आरटीपीसीआर और 7685 रैपिड एंटीजेन टेस्ट किए गए। अब तक दिल्ली में कुल 9,58,283 टेस्ट किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


फिलहाल राजधानी में कोरोना मृत्यु दर 2.94 पहुंच गया है, जबकि कंटेनमेंट जोन की संख्या 716 हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें