फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारागार में कोरोना: तिहाड़ में पैर पसार रहा है संक्रमण, अब तक 11 कैदी मिले संक्रमित, लगातार बढ़ रही रफ्तार

Wed, 05 Jan 2022 09:05 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आठ कैदी तिहाड़ और बाकी तीन मंडोली जेल में संक्रमित मिले हैं। अलग-अलग जेलों में कार्यरत नौ कर्मचारी भी संक्रमित पाए गए हैं। ज्यादातर संक्रमितों में सामान्य लक्षण देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन
तिहाड़ जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिहाड़ जेल में भी कोरोना की आहट सुनाई देना शुरू हो गई है। राजधानी में बढ़ते कोरोना मरीजों के बीच तिहाड़ जेल में भी कोरोना ने एंट्री कर ली है। जेल से मिले ताजा आंकड़ों के अनुसार बुधवार शाम तक प्राप्त डाटा में 11 कैदी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

विज्ञापन


अलग-अलग जेलों में कार्यरत नौ कर्मचारी भी संक्रमित
इनके में आठ कैदी तिहाड़ तो बाकी तीन मंडोली जेल में संक्रमित मिले हैं। वहीं अलग-अलग जेलों में कार्यरत नौ कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जेल सूत्रों का कहना है कि ज्यादातर सभी संक्रमितों में सामान्य लक्षण देखने को मिल रहे हैं।

कुछ कैदियों ने शरीर में दर्द और बुखार की शिकायत की थी
जेल प्रशासन का कहना है कि जेल में कैदियों को कोरोना से बचाने के लिए तमाम उपाए किए जा रहे हैं। कैदियों से कहा गया है कि यदि उनको थोड़ी बहुत भी समस्या हो तो वह अपनी जांच करवा सकते हैं। जेल प्रशासन के कहने पर ही कुछ कैदियों ने शरीर में दर्द और बुखार की शिकायत की थी।
विज्ञापन


जांच में 11 कैदी संक्रमित पाए गए
इसके बाद उनकी जांच की गई। जांच में 11 कैदी संक्रमित पाए गए। इनके इलाज की व्यवस्था कर दी गई है। सभी को देखरेख में अलग-अलग कमरों में रखा गया है। इन कैदियों के संपर्क में जो बाकी कैदी थे, उनकी भी जांच करवाई जा रही है। बता दें कि पहली और दूसरी लहर के दौरान तिहाड़ जेल में बड़ी संख्या में कैदी कोरोना संक्रमित हुए थे। इसको देखते हुए अदालत ने कैदियों को पेरोल पर रिहा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें