फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में कोरोना का कहर: सक्रिय मामलों की संख्या हुई एक हजार के पार, जानिए क्या खुला और क्या रहेगा बंद?

Wed, 05 Jan 2022 07:50 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1110 हो गई है। 24 घंटे के अंतराल में सिर्फ आठ मरीज ही स्वस्थ हुए हैं। संक्रमित मिले नए मरीजों में 480 की पुष्टि आरटी-पीसीआर जांच में हुई है। जबकि 80 मरीज एंटीजन जांच में मिले हैं।
विज्ञापन
बाजारों में भीड़, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के साथ ही नोएडा में भी कोरोना संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। बुधवार को संक्रमण के 510 नए मरीज मिले हैं। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य विभाग ने की है। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1110 हो गई है।  24 घंटे के अंतराल में सिर्फ आठ मरीज ही स्वस्थ हुए हैं। संक्रमित मिले नए मरीजों में 480 की पुष्टि आरटी-पीसीआर जांच में हुई है।  जबकि 80 मरीज एंटीजन जांच में मिले हैं।

विज्ञापन

संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी ने जारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। बाजारों में संक्रमण न फैले इसके लिए मास्क नहीं तो सामान नहीं अभियान चलाया जाएगा। व्यापारियों ने भी समर्थन का भरोसा दिया है।

कोरोना से जंग में इन नियमों का पालन

  • धार्मिक स्थलों पर मास्क लगाना अनिवार्य
  • संक्रमित मरीज के संपर्कों को शीघ्र तलाशा जाएगा
  • रेस्टोरेंट, होटल, फूड प्वाइंट, सिनेमा हाल पचास फीसदी क्षमता के साथ ही होंगे संचालित
  • 14 जनवरी तक कक्षा 10 तक के सभी स्कूल बंद
  • स्विमिंग पूल, वाटर पार्क और जिम बंद
  • आईटी कंपनियां कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम दें
  • बंद स्थानों पर अधिकतम 100 लोगों को अनुमति
  • खुले स्थानों पर लोगों की अधिकतम संख्या 50 होगी
  • रात 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक कर्फ्यू
 

 

विज्ञापन

तीसरी लहर से भी निपटने की तैयारी शुरू

कोरोना संक्रमण के पहली व दूसरी लहर के दौरान तेजी से उभरने वाला कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) ने तीसरी लहर से भी निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिम्स ने प्राथमिक स्तर पर 30 बेड का एक वार्ड तैयार कर लिया है। इसमें दस बेड वेंटीलेटर व बाकी बेड ऑक्सीजन व अन्य चिकित्सकीय सुविधाओं से लैस हैं। 

 

जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा

जिम्स के निदेशक ब्रिगेडियर डॉक्टर राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। हालांकि अधिकांश मरीजों में संक्रमण का प्रभाव आंशिक रुप से पड़ रहा है। बहुत कम मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की जरुरत पड़ रही है। अधिकांश मरीज होम आइसोलेशन में उपचार करा रहे हैं व ठीक भी हो रहे हैं। 

 
विज्ञापन

कोविड टीम को फिर से प्रशिक्षित किया जाएगा

वहीं, संक्रमण की तेज गति व मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए जिम्स ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अपनी तैयारी पूरी कर ली है। जल्द ही कोविड टीम को फिर से प्रशिक्षित किया जाएगा।  उन्होंने बताया कि तीसरी लहर में स्थिति बिगड़ती है तो संस्थान ओपीडी में आने वाले मरीजों को भी ई-संजीवनी से उपचार की सुविधा लेने के लिए जागरुक किया जा रहा है। इस माध्यम से संस्थान लगातार मरीजों को चिकित्सा सुविधा पहुंचाने का प्रयास कर रहा है व प्रदेश में कई बार अव्वल भी साबित हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें