दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में 270 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया। 5505 टेस्ट में से 1634 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 3393 मरीज होम आइसोलेशन में हैं और 270 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जिसमें से 105 आईसीयू में, 83 ऑक्सीजन सपोर्ट पर और 12 मरीज वेंटिलेटर पर हैं।
राजनगर में मिले सबसे अधिक 10 संक्रमित
विवार को आई जांच रिपोर्ट में गाजियाबाद में सबसे अधिक राजनगर में दस संक्रमित मिले हैं। दूसरे स्थान पर सात मरीज मकनपुर में मिले हैं। हरसांव और शास्त्रीनगर में पांच-पांच, मुरादनगर, शालीमार गार्डन, विजयनगर, वसुंधरा राजबाग में में तीन-तीन, कैला भट्ठा, महराजपुर, लोनी और डासना में दो-दो मरीजों की पुष्टि हुई है। मिर्जापुर, शिप्रा सनसिटी में एक-एक मरीज मिले हैं।