फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Cases in Delhi: राजधानी में पैर पसार रहा कोरोना, 1396 नए केस और पांच की मौत; संक्रमण दर 32% के करीब

Sat, 15 Apr 2023 07:55 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

शनिवार को दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कुल 4376 लोगों की जांच हुई, जिसमें 1396 लोग संक्रमित पाए गए। संक्रमण दर 31.9 फीसदी रही।
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में कोरोना के मामले थम नहीं रहे हैं। शनिवार को कोरोना के 1396 नए मामले सामने आए और पांच लोगों की मौत हो गई। संक्रमण दर 31 फीसदी से अधिक रही।

विज्ञापन

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कुल 4376 लोगों की जांच हुई, जिसमें 1396 लोग संक्रमित पाए गए। संक्रमण दर 31.9 फीसदी रही।
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस 4631 हैं। इनमें से 2977 लोग होम आइसोलेशन में और 258 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से आईसीयू में 93, वेंटिलेटर पर 12 और ऑक्सीजन सपोर्ट पर 66 मरीज भर्ती हैं। वहीं दिनोंदिन कोरोना के बढ़ते मामलों ने फिर से स्वास्थ्य विभाग से लेकर सरकार की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें