तिगांव राजकीय कॉलेज में शनिवार को 33वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर दीक्षांत समारोह में बीए, बीकॉम, बीबीए, बीसीए के विद्यार्थी मौजूद रहे। पास आउट विद्यार्थियों ने डिग्री पाकर पुराने दोस्तों के साथ जमकर फोटो खिंचवा कर अपनी खुशी जाहिर की।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सीसीएस यूनिवर्सिटी मेरठ के हिंदी विभाग के चेयरमैन डॉ. नदीम चंद्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. प्रतिभा चौहान ने किया। इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. कुसुम बजाज ने पूरे वर्ष का लेखा-जोखा लोगों के सामने प्रस्तुत किया।
विद्यार्थी अंजना ने दर्शकों के सामने गजल पेश की। इसके अलावा प्रवीण, दीप्ति, साधना और रागिनी ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए लोगों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में 72 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई।
वहीं 60 विद्यार्थियों को शैक्षिक व सांस्कृतिक गतिवधियों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थी मुनीत गौड़ को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के खिताब से नवाजा गया।