फरीदाबाद में एक टैंपो चालक ने उसका धर्म परिवर्तन कराने के लिए पड़ोसी परिवार पर दबाव डालने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। सराय ख्वाजा पुलिस ने धर्म परिवर्तन का दबाव डालने से इनकार करते हुए पैसे के लेनदेन में मारपीट होना बताया।
सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र निवासी सोनू टैंपो चालक है। उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाले परिवार में पिछले कई साल से सत्संग होता आ रहा है। पिछले ढाई साल से वह भी सत्संग में शामिल होने जाता था। इस दौरान उसने परिवार वालों से करीब दस हजार रुपये उधार लिए और उन्हें वापस भी कर दिया था।