फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भया कांड डॉक्यूमेंट्री का अमेरिका में प्रीमियर

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली गैंगरेप पर बनी बीबीसी की विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री का नौ मार्च को अमेरिका में प्रीमियर होने जा रहा है। यह डॉक्यूमेंट्री भारत में भले ही प्रतिबंधित हो लेकिन अमेरिका में इसके प्रीमियर के दौरान ऑस्कर पुरस्कार विजेता मेरिल स्ट्रीप और फ्रीडा पिंटो जैसी अभिनेत्रियां मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन


‘इंडियाज डॉटर’ नाम की इस डॉक्यूमेंट्री का प्रीमियर न्यूयार्क सिटी यूनिवर्सिटी के बारूक कालेज में होगा। इसका आयोजन एक गैर सरकारी संगठन वाइटल वॉयसेस और बच्चों के विकास के लिए काम करने वाले संगठन ‘प्लांस इंटरनेशनल’ कर रहे हैं।

स्ट्रीप और पिंटो ‘प्लांस इंटरनेशनल’ के ‘बिकाज आई एम ए गर्ल’ अभियान की वैश्विक दूत हैं। दोनों अभिनेत्रियां  डॉक्यूमेंट्री की डायरेक्टर लेस्ली उडविन के साथ स्टेज साझा करेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

लैंगिक समानता के लिए हुई अरब क्रांति जैसी घटना

उडविन ने बताया कि कि दिसंबर 2012 की यह घटना और उसके बाद हुआ विरोध प्रदर्शन ‘लैंगिक समानता के लिए हुई अरब क्रांति’ जैसा था। उडविन ने कहा कि भारत में इस तरह की घटनाओं पर फिल्म बनाना आसान नहीं है।

इस डॉक्यूमेंट्री के लिए मुझे दो साल तक अपने परिवार से दूर भारत में रहना पड़ा। उन्होंने कहा कि ‘अभूतपूर्व संख्या में सड़कों पर उतरी आम महिलाओं एवं पुरुषों ने क्रूर सरकार की हर कार्रवाई सही। उन पर आंसू गैस के गोले, लाठी चार्ज और पानी की बौछारें की गईं।'

उन्होंने आगे बताया कि 'वे मेरे और सभी महिलाओं के अधिकारों के लिए प्रदर्शन कर रहे थे। मुझे याद नहीं पड़ता कि मैंने अपनी जिंदगी में किसी और देश में भी ऐसा होते देखा था।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें