फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसा दुस्साहस: ट्रांसफार्मर से तार काटने पर संविदाकर्मी को बंधक बनाकर पीटा, अब अस्पताल में चल रहा है इलाज

Sun, 16 Jun 2024 11:15 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर

सार

ट्रांसफार्मर से तार काटने पर संविदाकर्मी को कुछ लोगों ने बंधक बनाकर पीटा है।दनकौर कोतवाली पुलिस ने पूर्व प्रधान और उसके बेटे पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौतमबुद्ध नगर के दनकौर क्षेत्र के अच्छेजा बुजुर्ग गांव में एक संविदाकर्मी को ट्रांसफार्मर से तार काटना भारी पड़ गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने बंधक बनाकर उनकी जमकर पिटाई की, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पूर्व प्रधान और उसके बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


शनिवार की शाम क्षेत्र के अच्छेजा बुजुर्ग गांव से ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शटडाउन लेकर संविदाकर्मी सुरेंद्र नागर समस्या का समाधान करने के लिए पहुंचा था। आरोप है कि इस दौरान गांव के ही पूर्व प्रधान और उसके परिवार ने संविदाकर्मी के साथ जमकर मारपीट की। दनकौर कस्बे के रहने वाले राजेंद्र नागर ने बताया कि उनका भाई सुरेंद्र नागर बिजली निगम में संविदाकर्मी के रूप में तैनात है। अच्छेजा बुजुर्ग गांव में उनका भाई बिजली की समस्या का समाधान करने पहुंचा था।

कुछ लोगों ने ट्रांसफार्मर पर चोरी से तार लगाया हुआ था, जिसे उनके संविदाकर्मी भाई ने हटा दिया। आरोप है कि इसी से आक्रोशित होकर करीब आठ लोगों ने उनके भाई की जमकर पिटाई की और बंधक बना लिया। घटना में उनके भाई को काफी गंभीर चोटें आई हैं। जिनकी पसलियों भी टूटी हुई बताई जा रही है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने संविदाकर्मी को बंधक मुक्त कराया और कुछ आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। रविवार शाम को पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर गांव के पूर्व प्रधान आसिफ और उसके बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें