नोएडा के एक व्यक्ति को छह साल बाद ब्लैक बेरी प्लेबुक का पैसा वापस मिलेगा। उसने एक डीलर से 20 हजार रुपये में प्लेबुक खरीदा था, लेकिन वह खराब था।
सर्विस प्रोवाइडर और कंपनी ने उसे ठीक नहीं कराया। व्यक्ति के प्रार्थना पत्र पर जिला उपभोक्ता फोरम ने ब्लैक बेरी इंडिया और सर्विस प्रोवाइडर को सेवा में कमी का दोषी माना है।
दोनों को प्लेबुक की आधा-आधा धनराशि 10-10 हजार रुपये 30 दिन के अंदर देने का आदेश दिया है। साथ ही मानसिक प्रताड़ना व वाद व्यय के 7 हजार रुपये भी देने होंगे।
नोएडा के सेक्टर-47 निवासी प्रदीप खरबंदा ने 2012 में सेक्टर-18 स्थित इलेक्ट्रो वर्ल्ड कम्यूनिकेशन सोल्यूसंस से 20 हजार रुपये में ब्लैक बेरी की प्लेबुक खरीदा था।