फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बजघेड़ा में दो एमएलडी क्षमता का एसटीपी निर्माण तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वारका एक्सप्रेसवे से सटे सेक्टरों और आसपास की कॉलोनियों से निकलने वाले सीवेज के उपचार में लाभदायक होगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे और आसपास के सेक्टरों में सीवरेज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) बजघेड़ा में दो एमएलडी का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) तैयार कर रहा है। इसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

यह एसटीपी बजघेड़ा, द्वारका एक्सप्रेसवे से सटे विकसित हो रहे सेक्टरों और आसपास की आवासीय कॉलोनियों से निकलने वाले सीवेज के उपचार में अहम भूमिका निभाएगा। इन क्षेत्रों में बढ़ती आबादी और तेजी से हो रहे शहरी विकास के कारण सीवरेज नेटवर्क पर दबाव लगातार बढ़ रहा है। नए एसटीपी के चालू होने से स्थानीय सीवरेज व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और बिना उपचारित सीवेज के निस्तारण की समस्या में कमी आएगी। जीएमडीए के अधिकारियों के अनुसार प्लांट के संचालन से क्षेत्र में सीवर ओवर फ्लो की समस्या से राहत मिलेगी। पूर्व सीएम मनोहर लाल ने गांव में दो एमएलडी के संयंत्र निर्माण की घोषणा की थी। उसके बाद इस योजना को सिरे चढ़ाया जा रहा है। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता भीम आर्य ने बताया कि एसटीपी निर्माण तेजी से चल रहा है। दो माह में कार्य पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें