जंतर-मंतर पर पेपर लीक मामले में चल रहे प्रदर्शनों के बीच, जहां युवा एक तरफ सरकार के खिलाफ हैं। वहीं पर कुछ युवा सरकार के समर्थन में भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में सामने आया है कि प्रदर्शन स्थल पर कुछ युवा ऐसे भी पहुंचे हैं जो सरकार के समर्थन में नारे लगा रहे थे। इन युवा समर्थकों का कहना है कि वे देश के विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सरकार के कदमों का समर्थन करते हैं।