कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवाजी ब्रिज रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर जमकर बवाल काटा। गाजियाबाद-पलवल के बीच चलने वाली ट्रेन को रोक दिया और उसके इंजन पर चढ़कर जमकर नारेबाजी की।
नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी से ईडी पूछताछ पर कांग्रेसियों ने जमकर बवाल काटा। दिल्ली के शिवाजी ब्रिज पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ट्रेनें रोकी हैं और जमकर हंगामा किया। इस वजह से यात्रियों को भी परेशान होना पड़ा क्योंकि ट्रैक पर विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की वजह से नई दिल्ली स्टेशन पर आवागामन करने वाली आधा दर्जन से अधिक ट्रेन प्रभावित हुई।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवाजी ब्रिज रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर जमकर बवाल काटा। गाजियाबाद-पलवल के बीच चलने वाली ट्रेन को रोक दिया और उसके इंजन पर चढ़कर जमकर नारेबाजी की। रेलवे अधिकारियों के अनुसार दोपहर 1 बजे से 1 बजकर 8 मिनट तक प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रशासन की मदद से उन्हें ट्रैक से हटाया गया। हालांकि प्रदर्शन की वजह आधा घंटे तक परेशानी हुई। इस वजह से लखनऊ-नई दिल्ली तेजस, वाराणसी-नई दिल्ली स्पेशल, बिहार संपर्क क्रांति, महाबोधी, रांची राजधानी समेत आधा दर्जन ट्रेन प्रभावित हुई। कई ट्रेन लेटलतीफी का भी शिकार हुई। इस वजह से यात्रियों को भी परेशान होना पड़ा क्योंकि इस रूट पर चलने वाली ट्रेन लगातार लेट होती चली गई।