फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCD चुनाव जीतने पर 5 लाख रेहड़ी पटरी वालों को लाइसेंस देगी कांग्रेस

Sat, 15 Apr 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Ajay Makan - फोटो : PTI
विज्ञापन
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने कहा है कि कांग्रेस एमसीडी की सत्ता में आते ही पांच लाख रेहड़ी-पटरी वालों को लाइसेंस देकर सम्मान पूर्वक जीवन यापन का साधन देगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभी रोजाना पुलिस और स्थानीय निकाय को रिश्वत के तौर पर 500-1000 रुपये देते हैं, लाइसेंस शुल्क मासिक 1000 रुपये रखेंगे। इससे 600 करोड़ रुपये एकत्रित होंगे जिससे सफाई कर्मचारियों को आसानी से वेतन दे पाएंगे। 

दिल्ली की बात, दिल के साथ प्रचार कार्यक्रम में अजय माकन ने रेहड़ी-पटरी वालों के सवालों के जवाब से यह वायदे किए। यहां बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइसेंस देकर हर महीने लेंगे एक हजार फीस

venders
अजय माकन ने कहा कि एमसीडी चुनाव जीतने केबाद जगह ढूंढकर रेहड़ी-पटरी वालों को व्यवस्थित करने और लाइसेंस देकर भयमुक्त व्यापार करने का मौका देंगे। जगह चिन्हित करके 5 लाख रेहड़ी पटरी वालों को लाइसेंस देंगे। अभी रिश्वत में मोटी राशि देते हैं, तब लाइसेंस देकर हर महीने एक हजार रुपये फीस लेंगे। इससे दिल्ली में 600 करोड़ रुपये एकत्रित होगा। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र में यूपीए की सरकार थी तब रेहड़ी-पटरी वालों के लिए कानून बनाया था। उसमें टाउन वेंडिंग कमेटी बनानी थी जो आप सरकार ने नहीं बनाई। इसमें रेहड़ी पटरी वालों को सताया जा रहा है। 

इस टाउन वेंडिंग कमेटी में रेहड़ी पटरी वाले भी होंगे, वही जगह तय करेंगे और आवंटित करेंगे। माकन ने कहा कि आप सरकार के कार्यकाल में रेहड़ी पटरी वालों को शोसन हो रहा है और कई जगह उजाड़ा भी गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें