फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने दिल्ली में प्रचार के लिए किया कुछ स्पेशल

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली की प्रचार समिति घोषित कर दी है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि विधायक हसन अहमद को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


प्रदेश उपाध्यक्ष चतर सिंह को संयोजक बनाया गया है। इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस की प्रचार समिति में सभी सांसद, एआईसीसी के दो सचिव, सभी कांग्रेस विधायक, चार पूर्व सांसद, दो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समेत पैंसठ नेताओं को शामिल किया गया है।

समिति का अध्यक्ष बनाए गए सुभाष चोपड़ा पिछला विधानसभा चुनाव हार गए हैं। इतना ही नहीं, समिति में आधा दर्जन से अधिक विधानसभा चुनाव हारने वाले नेताओं को रखा गया है।
विज्ञापन

शीला सरकार के एक पूर्व मंत्री को भी मिली जगह

वहीं दूसरी तरफ शीला दीक्षित की अगुवाई वाली सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. अशोक कुमार वालिया और मंगतराम सिंघल को जगह दी गई है, जबकि राजकुमार चौहान, रमाकांत गोस्वामी और प्रो. किरण वालिया सूची से बाहर हैं।

पूर्व सांसदों की बात करें तो सज्जन कुमार, जगदीश टाइटलर, चौधरी तारीफ सिंह और विश्वबंधु गुप्ता का नाम शामिल है।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि चुनाव प्रचार समिति का मुख्य काम स्टार प्रचारकों और प्रत्याशी के कार्यक्रम के बीच समन्वय करना होता है। हालांकि समिति के अध्यक्ष बनाए गए सुभाष चोपड़ा पिछले विधानसभा चुनाव में हारे हुए नेता हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस का कुनबा बढ़ाने का काम तेजी शुरू

कांग्रेस ने चुनाव में माहौल बनाने के लिए कुनबा बढ़ाना शुरू कर दिया है। विधानसभा चुनाव के दौरान पूर्व विधायक चरण सिंह कंडेरा को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया था, जिन्हें वापस ले लिया है। वहीं कस्तूरबा नगर क्षेत्र के कोटला वार्ड से निर्दलीय पार्षद कुसुम लता ने भी हाथ थाम लिया है।

अलीपुर ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने भी फिर से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस बीच कपिल सिब्बल ने भी अपने घर पर कुछ मुस्लिम नेताओं को पार्टी में शामिल कराया है। यही नहीं, मंगलवार को दक्षिण दिल्ली से एक पूर्व पार्षद समेत कुछ नेता कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह ने कहा कि इन नेताओं के शामिल होने से नई दिल्ली और उत्तर-पश्चिम दिल्ली में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। मुकेश शर्मा ने बताया कि पहली बड़ी रैली में सोनिया गांधी मतदाताओं को संबोधित करेंगी। पार्टी दिल्ली के अनेक क्षेत्रों में नुक्कड़ सभा आयोजित करके अधिक से अधिक लोगों को रैली में लाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें