दिल्ली की चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने कांग्रेसी नेताओं द्वारा केंद्रीय रेल मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा के आवास पर प्रदर्शन और तोड़फोड़ करने के मामले में कांग्रेस की निगम पार्षद के पति को गिरफ्तार किया है।
कांग्रेसी नेता मुकेश शर्मा के अलावा कांग्रेस विधायक दल के नेता हारून यूसुफ और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, दंगा भड़काने, सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।