फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलमंत्री के आवास पर प्रदर्शन में कांग्रेस नेता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने कांग्रेसी नेताओं द्वारा केंद्रीय रेल मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा के आवास पर प्रदर्शन और तोड़फोड़ करने के मामले में कांग्रेस की निगम पार्षद के पति को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


कांग्रेसी नेता मुकेश शर्मा के अलावा कांग्रेस विधायक दल के नेता हारून यूसुफ और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, दंगा भड़काने, सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

नेम प्लेट तोड़कर पैरों से रौदा था

हालांकि सभी कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ अलग-अलग धाराएं लगाई गई हैं। इस मामले में नांगलोई से कांग्रेसी निगम पार्षद के पति रतनलाल को गिरफ्तार किया गया है।

उन्हें बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

गौरतलब है कि कांग्रेसी नेताओं ने मंगलवार को रेलमंत्री डीवी सदानंद गौड़ा के आवास पर हंगामा और तोड़फोड़ की थी। मुकेश शर्मा ने रेलमंत्री के मेन गेट पर लगी नेमप्लेट उतारकर जमीन पर पटका और फिर उस पर चढ़ गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें