फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'विरोध करने वाली भाजपा ने क्यों दी सब्सिडी?'

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह, विधायक दल के नेता हारून यूसुफ और मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने भाजपा की सब्सिडी पर सवाल उठाया है।
विज्ञापन


इन नेताओं ने कहा है कि भाजपा बिजली के दाम घटाने का वादा और सब्सिडी का विरोध करती रही है तो अब सब्सिडी क्यों दी?

अपने वादे के मुताबिक भाजपा को बिजली बिल में 30 फीसदी कमी करनी चाहिए थी। सब्सिडी के खिलाफ भाजपा ने विधानसभा में वोट भी किया था।
Trending Videos

लोगों का बजट में अपमान किया गया

अरविंदर सिंह ने कहा कि अनधिकृत कॉलोनी और गांव के लोगों का बजट में अपमान किया गया है। विकास के रास्ते बंद कर दिए हैं। मंजूर अनधिकृत कॉलोनियों के विकास के लिए बजट की व्यवस्था नहीं की गई है।

नियमन का भी जिक्र नहीं है। सामाजिक क्षेत्र की योजना के लिए बजट राशि नहीं बढ़ाई गई है। कई योजनाओं पर प्रतिबंध भी लगा दिया है।

पुराने विकास कार्यों को गति कैसे मिलेगी इसका भी जिक्र नहीं किया गया है। रेहड़ी पटरी वालों को स्थायी करने की कोई योजना नहीं लाई गई है।
विज्ञापन

कांग्रेस करेगी इसका पर्दाफाश

विधायक दल के नेता हारून यूसुफ ने कहा है कि कांग्रेस ने 100 स्कूल खोलने की घोषणा की थी जिसे घटाकर 20 कर दिया है। जिन बसों को सड़क पर उतारने की घोषणा की गई है उसका फैसला कांग्रेस सरकार ने किया था और टेंडर भी जारी किया था।

स्वास्थ्य की जो योजनाएं बताई गई हैं वह सभी कांग्रेस के शासनकाल की हैं। जनता के साथ धोखे वाला बजट है। विकास की ठोस योजना नहीं है।

मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने कहा है कि भाजपा के लोक लुभावने बजट का पर्दाफाश करने के लिए कांग्रेस जन जागरण अभियान चलाएगी। बजट की खामियों का दस्तावेज आम जनता तक पहुंचाकर भाजपा को बेनकाब करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें