फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गानों से दिल्ली के यूथ को लुभाएगी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने सोमवार को विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान में साज बैंड और नुक्कड़ नाटक की टीम उतार दी है। पिछले विधान सभा व लोकसभा चुनाव में साज बैंड ने आम आदमी पार्टी का प्रचार किया था।
विज्ञापन


साज के वित्त प्रबंधक विजय शर्मा का कहना है कि 'आप' की विचाराधारा और नीति बदल गई है इसलिए वह कांग्रेस में आए हैं। कांग्रेस का कहना है कि साज बैंड ने एक दर्जन गाने कंपोज करने का फैसला किया है जो युवाओं के बीच कांग्रेस के विकास और विरोधी के झूठे वादे सामने लाएगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह और विधायक दल के पूर्व नेता हारून यूसुफ ने बताया कि आम आदमी पार्टी की नीतियां बिगड़ रही हैं। यही वजह है कि कार्यकर्ता के रूप में प्रचार करने वाली पूरी बैंड टीम कांग्रेस के पास आ गई है।
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस प्रचार टीम में शामिल रागिनी नायक और सोशल मीडिया इंचार्ज राधिका खेड़ा का कहना है कि बैंड और नुक्कड़ नाटक की टीमें कांग्रेस को सीधे मतदाताओं से जोड़ेंगी।  जल्द ही नुक्कड़ नाटक और बैंड की टीमें अलग-अलग भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करते दिखाई देंगे।

वहीं साज बैंड के विजय शर्मा ने बताया कि तीन महीने से अरविंद केजरीवाल से मिलने की उनकी कोशिश सफल नहीं हुई। बैंड प्रचार में पैसा खर्च करने की नीति के खिलाफ थे। अब ‘आप नेता सबसे अधिक पैसा खर्च कर रहे हैं।
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक से प्रचार

नुक्कड़ नाटक के दो भाग होंगे। पहले में अरविंद केजरीवाल के कैरेक्टर को सामने रखकर खूब सवाल खड़े किए जाएंगे। वहीं दूसरे टुकड़े में दिल्ली के किसी भाजपा नेता की बजाय सीधे नरेंद्र मोदी को फेंकू कहकर संबोधित करके कुछ वादे दोहराए गए हैं। उसमें कई यू-टर्न भी शामिल हैं। पूरा नाटकर करीब आधे घंटे का होगा। लेकिन इसे छोटा करके दिखाया जाएगा।

कांग्रेस के लिए बैंड में बजेंगे ये गाने
हाथ तो हाथ है, कांग्रेस सबके साथ है। दिल्लीवासी याद करो, कांग्रेस की उस सेवा को। हैं लाखों उम्मीद तुम्हारे संग। टूट गई विकास की डोर, आओ चलें कांग्रेस की ओर। इनके अलावा एक गाना ऐसा भी बना रहे हैं जिसमें भाजपा के धर्म परिवर्तन और केजरीवाल को बड़ी जिम्मेदारी नहीं शामिल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें