फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Road Accident: आपस में भिडे़ बालू से भरे दो ट्रक, कंडक्टर की हुई मौत

Sun, 26 Nov 2023 08:41 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में  बालू से भरे दो ट्रकों की टक्कर हो गई। हादसे में कंडक्टर की मौत हो गई। ट्रकों की टक्कर इतनी जबरदस्त कि काफी दूर तक आवाज सुनाई दी। 
 
विज्ञापन
सड़क हादसा (सांकेतिक फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह बालू से भरे दो ट्रकों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण हुई कि दोनों ट्रकों के केबिन एक-दूसरे में बुरी तरह घुस गए। ट्रक सवार एक कंडक्टर की मौत हो गई। अनूपशहर की ओर से बालू से भरा एक ट्रक रविवार सुबह बुलंदशहर की ओर जा रहा था, जबकि बालू से भरा दूसरा ट्रक बुलंदशहर से अनूपशहर की ओर आ रहा था।  इसी दौरान बुलंदशहर की ओर से भी एक बालू से भरा ट्रक आ रहा था। चांदौक दोराहे के निकट दोनों ट्रक आमने-सामने भिड़ गए। ट्रकों की टक्कर इतनी जबरदस्त कि काफी दूर तक आवाज सुनाई दी। 
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। जहांगीराबाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन दोनों ट्रकों के केबिन एक-दूसरे में बुरी तरह फंसे होने के कारण परेशानी हुई। पुलिस को घायलों को निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे में एक ट्रक के कंडक्टर प्रशांत (20) निवासी दौलतपुर खुर्द की मौत हो गई। जबकि, दूसरे ट्रक के कंडक्टर आलम उर्फ जानेआलम (35) व ट्रक का ड्राइवर सुमित (35) निवासी शिकोई थाना अहार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को हालत गंभीर होने के चलते हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें