कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग की निदेशक डॉ पायल मागो ने बताया कि बीए पास कोर्स में इस साल से दो नए कोर्स साइकोलॉजी व कंप्यूटर साइंस को भी जोड़ रहे हैं। अभी इन कोर्सेज में दाखिले के लिए गाइडलाइंस बनाने का कार्य किया जा रहा है। हमें ऑनर्स कोर्स शुरू करने के लिए दूरस्थ शिक्षा बोर्ड (डीईबी) से मंजूरी लेनी होती है। लेकिन हमारे बीए पास कोर्स को पहले से ही मंजूरी मिली हुई है, हम दो नए कोर्स बीए पास कोर्स के तहत शुरू कर रहे हैं। इसलिए हमें इसकी मंजूरी नहीं चाहिए। पास कोर्स में नए कोर्स जोडऩे के विषय में यूनिवर्सिटी की ओर से फैसला किया जाता है।
डॉ मागो ने कहा कि इन नए कोर्सेज का विकल्प विद्यार्थियों को मिलने यह कैरियर के लिहाज से काफी बेहतर साबित होंगे। एसओएल प्रशासन इस साल बीए ऑनर्स साइकोलॉजी भी शुरू करना चाह रहा है। इसके लिए डीईबी की मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है। यदि दाखिला प्रक्रिया शुरू होने तक इसकी मंजूरी नहीं मिली तो इस कोर्स के लिए दाखिले बाद में लिए जाएंगे।
एसओएल में दाखिले 15 जून से संभव
स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में स्नातक कोर्सेज में ऑनलाइन दाखिले 15 जून से शुरू हो सकते हैं। दाखिला प्रक्रिया में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा। एसओएल में स्नातक स्तर पर बीए पास, बीए पालिटिकल साइंस ऑनर्स, बीकॉम प्रोग्राम, बीकॉम ऑनर्स, व बीए अंग्रेजी ऑनर्स, बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स, बीबीए फाइनेंशियल इनवेसटमेंट एनॉलिसिस), बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (बीएमएस), कोर्सेज में दाखिले होते हैं। इससे पहले नियमित कॉलेजों में स्नातक स्तर पर दाखिला प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। मालूम हो कि नियमित कॉलेजों से अधिक दाखिले एसओएल में होते हैं। हर साल करीब 1.50 लाख छात्र स्नातक स्तर पर दाखिला लेते हैं।