फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के हत्यारों को ढूंढने को कमिश्नर से की शिकायत

Mon, 17 Aug 2015 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एसजीएम नगर एनआईटी निवासी एक व्यक्ति ने अपने दस साल के बेटे के हत्यारों का पता लगाने के लिए पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि स्थानीय पुलिस मामले की सही ढंग से जांच नहीं कर रही है।
विज्ञापन


ई ब्लॉक एसजीएम नगर निवासी बाल्मीकि वर्मा ने पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में कहा है कि उनका सबसे छोटा बेटा चौथी कक्षा में पढ़ता था। तीन अगस्त को सुबह 8:30 बजे वह घर से स्कूल के लिए निकला था, लेकिन शाम तक घर नहीं आया। जब स्कूल में पता किया गया तो पता चला कि वह नहीं पहुंचा।

अगले दिन दो बच्चों ने उसकी चप्पल की जानकारी दी। चप्पल सुमित की ही थी। कुछ दूर जाने पर स्कूल के पास बने गड्ढे में बेटे का शव मिला। किसी ने उसकी हत्या कर शव को पन्नी में लपेटकर गड्ढे में डाल दिया था।
विज्ञापन


पीड़ित का कहना है कि इस घटना में उन बच्चों का हाथ होने की आशंका है, जिसने चप्पल के बारे में उन्हें जानकारी दी थी। उनका यह भी कहना है कि उन्होंने घटना के बारे में पुलिस चौकी 17 नंबर चुंगी को जानकारी दी थी लेकिन पुलिस हत्या मानने को तैयार नहीं है। वर्मा ने पुलिस आयुक्त से जांच उच्च अधिकारी से कराने और दो लड़कों से पूछताछ करने की मांग की है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें