जेएनयू परिसर में देशविरोधी नारेबाजी और मनु स्मृति को जलाये जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। मनुवाद से आजादी, ब्राह्मणवाद से आजादी संबंधी नारों को लेकर जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार, उमर खालिद और अन्य छात्रों के खिलाफ शिकायत दायर कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है।
पटियाला हाउस अदालत के महानगर दंडाधिकारी लवलीन ने अजय गौतम की शिकायत पर पुलिस को कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) पेश करने का निर्देश दिया है। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए एक जून की तारीख तय की है।
कोर्ट में शिकायत दायर करने वाले शख्स अजय गौतम का कहना है कि वह ब्राह्मण है और कन्हैया कुमार व उसके साथियों ने ब्राह्मणवाद से आजादी का नारा देकर उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।