फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक रेडियो मेवात ने केक काटकर मनाई वर्षगांठ 

Fri, 09 Sep 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
रेडियो - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
मेवात में पिछले 6 वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार आदि अनके विषयों में लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे सामुदायिक रेडियो मेवात ने केक काटकर अपनी वर्षगांठ मनाई। 
विज्ञापन


लीड बैंक मैनेजर राकेश भारद्वाज व जिला विकास एंव पंचायत अधिकारी राकेश मोर ने केक काटकर रेडियो मेवात व उसकी टीम को बधाई दी। 

राकेश भारद्वाज ने कहा कि रेडिया मेवात निश्चित तौर पर मेवात की जनता को जागरूक कर रहा हैं। लेकिन इन्हें शिक्षा को लेकर मेवात में बहुत काम करने की जरुरत हैं। 

रेडियो मेवात को चाहिए कि वह प्रतिदिन कम से कम दो घंटे अपने यहां से शिक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम प्रसारित करे ताकि लोगों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया जा सके। 
विज्ञापन


शिक्षा ही एकमात्र ऐसा साधन हैं तो मेवात के माथे से पिछडेपन के कलंक को मिटा सकता हैं। मेवात में विकास की अनेक योजनाएं सरकार चला रही हैं, लेकिन शिक्षा को लेकर लोगों की उदासीनता उन सब पर भारी पड रही हैं। 

मेवात की जनता को चाहिए कि वे अपने बच्चों की शिक्षा को लेकर किसी प्रकार का समझौता न करें, खासकर बेटियों की शिक्षा को लेकर। एक पढी-लिखी बेटी दो परिवारों को आगे बढाने में मदद करती हैं।

रेडियो मेवात के टीम कार्डिनेटर आरिफ भादस ने बताया कि सितंबर 2010 में सामुदायिक रेडियो मेवात की शुरूआत हुई थी। तब से लेकर अब तक रेडियो मेवात लगातार अनेक विषयों को लेकर जागरूकता फैलाने का काम कर रहा हैं। 

रेडियो मेवात की टीम ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार तथा अन्य सुविधाओं को लेकर सर्वे किया हैं। जिसमें मेवात की हकीकत निकलकर सामने आई हैं और उस सर्वे के आधार पर लगातार मेवात की समस्याओं को लेकर रेडियो मेवात जागरूकता फैला रहा हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें