फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में दिखने लगा पॉलिथीन मुक्त अभियान का असर 

Fri, 09 Sep 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
पालीथिन
विज्ञापन
शहर में पॉलिथीन मुक्त अभियान का असर दिखने लगा है। अभियान शुरू होने के बाद से 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों को पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं करने और कपड़े का थैला प्रयोग करने का संकल्प दिलाया है।
विज्ञापन


 बता दें कि नगर निगम व जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत पॉलिथीन मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। 

 निगमायुक्त टीएल सत्यप्रकाश ने बताया कि छात्रों ने अपने अभिभावकों को कपड़े के थैले का इस्तेमाल करने के प्रति जागरूक कर लिया है।  जोकि काफी सकारात्मक है। 

नगर निगम व रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा जिला कारागार भोंडसी के सहयोग से 50 हजार से अधिक कपड़े के थैले स्कूली बच्चों के साथ-साथ आमजन तक पहुंचाये जा रहे हैं। 
विज्ञापन


नगर निगम व जिला प्रशासन का प्रयास है कि सभी विभिन्न स्वयं सहायता समूहों को नए सिरे से संगठित कर उन्हें कपड़े के थैले बनाने का काम दिया जाए। 

जिससे कि जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। निगमायुक्त ने सभी से अपील की है कि वह पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए पॉलिथीन का इस्तेमाल बंद कर दें। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें