फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: हयातपुर में 72 लाख से तैयार सामुदायिक भवन लोगों को समर्पित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानेसर। नगर निगम मानेसर की ओर से हयातपुर गांव के वार्ड-3 में बनवाए गए सामुदायिक भवन का उद्घाटन सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन यादव और डिप्टी मेयर रीमा चौहान ने किया। भवन के जीर्णोद्धार पर नगर निगम की ओर से 72 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।

सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन यादव ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के गांवों और वार्डों में लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। सामुदायिक भवनों का सुधार भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे गांव के लोगों को सामाजिक, सांस्कृतिक और अन्य सामूहिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बेहतर जगह मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी मेयर रीमा चौहान ने कहा कि सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार का उद्देश्य इसे बेहतर बनाना और ग्रामीणों के लिए अधिक उपयोगी बनाना है। कार्यक्रम में पार्षद रुचि कौशिक, पार्षद रीपु शर्मा, पार्षद बालकिशन यादव, पार्षद दिनेश यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम कौशिक सहित अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें