फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: यमुना छठ घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। यमुना छठ घाट पर रविवार को फ्रेंड्स ऑफ यमुना फाउंडेशन संस्कृति यूथ फेडरेशन, पूर्वी दिल्ली टीचर संघ और पूर्वी दिल्ली आपदा प्रहरी ने संयुक्त रूप से स्वच्छता अभियान चलाया। इसमें करीब 100 युवाओं ने मिलकर सफाई करने का जिम्मा संभाला। अभियान के दौरान 11 बोरी पॉलीथिन और अन्य कचरा एकत्रित करके हटाया गया। फ्रेंड्स ऑफ यमुना फाउंडेशन के अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने कहा कि युवाओं की बढ़ती हिस्सेदारी से यमुना को स्वच्छ बनाने की उम्मीद बढ़ी है। सचिव परमिंदर मिश्रा ने पूजा के बाद नदियों में कचरा न फेंकने की अपील की। संस्कृति यूथ फेडरेशन के दीपक त्यागी ने कहा कि यमुना की सफाई के लिए जनता और प्रशासन को मिलकर काम करना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें