फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंतर मंतर पर हंगामा, अशोक रोड पर भगदड़

Thu, 13 Nov 2014 07:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मिड डे मील योजना में खाना पकाने वाले लोगों ने बुधवार को जंतर मंतर पर जमकर हंगामा किया। सुबह सैकड़ों की संख्या में हाथ में डंडा लिए महिलाओं में संसद की तरफ कूच किया। पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश की।
विज्ञापन


लेकिन महिला पुलिसकर्मियों की कमी से प्रर्दशनकारियों चकमा देकर आगे निकल गए। इसे देखकर पुलिस के होश उड़ गए। आनन-फानन में महिला पुलिसकर्मी बुलाई गई। पुलिस को देखते ही महिलाओं ने अशोक रोड पर दौड़ लगा दी।

भारी मशक्कत के बाद पुलिस इन्हें वापस जंतर मंतर पर लौटाने में कामयाब हो सकी। इस दौरान 140 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेना पड़ा। शाम को सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


दरअसल, राष्ट्रीय मिड डे मील रसोइया फ्रंट की तरफ से जंतर मंतर पर छह दिन का प्रदर्शन बुलाया गया है। अपनी मांगों को लेकर 11-16 नवंबर के बीच सैकड़ों लोग धरने पर बैठे हैं। इसमें बड़ी तादात में महिलाएं भी शामिल हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार उनका शोषण कर रही है।

बच्चों के लिए खाना पकाने जैसा अहम काम करने के बावजूद इन्हें सिर्फ एक हजार रुपये महीने में मिलता है। इससे इनका खर्च नहीं चलता है। फिर, नौकरी भी दिहाड़ी जैसी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें