फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नरेला अनाज मंडी में आढ़ती पर जानलेवा हमला, गल्ले में रखे नगदी भी लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
-नरेला इलाके की घटना, बुलेट और बाइक से आए नकाबपोश बदमाशों ने लाठी डंडे से पीटा
विज्ञापन

-पीड़ित ने गल्ले से दो लाख रुपये की लूट का आरोप लगाया, शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने रुपये की लेन-देन का विवाद बताया, मामले की छानबीन में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नरेला अनाज मंडी में एक आढ़ती पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। घायल की पहचान शिवनाथ के रूप में हुई है। आस पास के लोगों ने घटना के बाद शिवनाथ को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित का आरोप है कि हमलावर गल्ले में रखे दो लाख रुपये लेकर भाग गए हैं। हालांकि पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में रुपये की लेन-देन की बात सामने आई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि 12 जून नरेला थाना पुलिस को सूचना मिली कि नरेला मंडी में शिवनाथ की दुकान पर हुई झगड़ा हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक स्थानीय लोग घायल शिवनाथ को पास के अस्पताल में भर्ती करा चुके थे। शिवनाथ बयान देने की हालत में नहीं थे। पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की। जिसमें पता चला कि बुलेट और बाइक पर सवार होकर आए 4 से 5 नकाबपोश बदमाशों ने पीड़ित की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने गल्ले में रखते करीब दो लाख रुपये भी लूट लिए। वहीं पुलिस अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच में पैसे के लेन-देन की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें