फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आओ खेलें ‘रामगढ़ की होली’

Sat, 15 Mar 2014 03:11 PM IST
रश्मि ओझा/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
होली कब है, कब है होली...की गूंज। होली के दिन दिल खिल जाते हैं , रंगों में रंग मिल जाते हैं...गाना सुनते ही शोले फिल्म की होली याद आ जाती है।
विज्ञापन


रामगढ़ की इस यादगार होली को अब इंटरनेट पर ऑॅनलाइन भी खेल सकते हैं। रामगढ़ की होली के साथ ही कई अन्य होली ऑनलाइन गेम्स है, जिसमें निशाने पर रंग भरे गुब्बारे फेंक लोगों को भिगोना है।

जिनकों रंगों से एलर्जी हो या फिर आप बाहर जाकर होली नहीं खेल पा रहे हैं तो इंटरनेट साइट पर आपके लिए होली के कई ऑनलाइन गेम्स मौजूद हैं।

कई इंटरनेट साइट पर ऑनलाइन होली गेम्स में ‘रामगढ़ की होली’ सबसे आम हो रही है। हीरो वीरू पानी की टंकी पर चढ़कर कहता है आ जाओ गांव वालों कहकर गुब्बारे फेंकता है जिसके प्वाइंट्स मिलते हैं।
विज्ञापन


कम प्वाइंट्स मिलने पर वीरू कहता है ..तेरा खेल खत्म है। इसके अलावा निशाना साधने वाले भी कई होली गेम्स हैं जिसमें पिचकारी और रंग भरे गुब्बारे लोगों पर फेंकने से प्वाइंट्स मिलते हैं।

इंडिया एव्रीडे गेम्स, फुपा डॉट कॉम,इंडियाप्रेस ओआरजी सहित काफी वेबसाइट पर होली गेम्स खेले जा सकते हैं। इसकेअलावा होली मोबाइल गेम भी हैं। रामगढ़ की होली, प्ले होली स्नोली, होली कलर मैचर गेम आदि इंटरनेट पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


जमकर खेलें होली, खूब करें ठिठोली
गाजियाबाद। रंगों के फुहार में खूब भीगें, गुलाल और अबीर से सतरंगी हो जाएं और हर तरफ मुस्कुराहट बांटें। फाल्गुन पूर्णिमा के मौके पर गिले- शिकवों को भुला दें और नए रिश्तों की शुरूआत करें। मगर होली में खुशियों के रंग बांटने में अपना और अपनों का ख्याल रखना कतई नहीं भूलें।

होली पर इन बातों का रखें ख्याल
आंखों और मुंह में रंग नहीं जाए।
बच्चों को देर तक भीगा न रहने दें।
अंडों, गुब्बारों, मिट्टी और कीचड़ से नहीं खेलें।
कान में पानी या रंग न जाने दें।
सिर्फ हर्बल रंगों का ही इस्तेमाल करें।
डॉक्टरों और अस्पताल के फोन नंबर पास रखें।
त्योहार के नाम पर नशे का सेवन न करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें