फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड का 5 डिग्री टॉर्चर, कांपी साइबर सिटी

Sat, 21 Jan 2017 03:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर सिटी में शीत लहर बंद होने के साथ ही कोहरे ने अपने आगोश में ले लिया। ठंड के 5 डिग्री टॉर्चर के आगे लोग बेबस दिखे। दोपहर बाद शीत लहर चलने की वजह से ठिठुरन बढ़ती चली गई।
विज्ञापन


रेवाड़ी से सटे गुरुग्राम के ग्रामीण इलाकों में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस से कम रहा, जबकि दिल्ली से सटे शहरी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
बृहस्पतिवार रात से शीतलहर बंद होने के बाद पूरा शहर कोहरे के आगोश में आने लगा था।

शुक्रवार सुबह घना कोहरा रहा। मानेसर से गुजरते दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दोपहर में भी कोहरा छाया हुआ था। सुबह कोहरे का आलम ये था कि बूंदाबांदी जैसी स्थिति लग रही थी। खुले क्षेत्र में दृश्यता शून्य दर्ज की गई, जबकि शहरी क्षेत्र में यह 50 मीटर से कम रहा। दोपहर बाद साइबर सिटी शीतलहर की चपेट में रही। दोपहर बाद हवा की रफ्तार तेज होने की वजह से शहर में कोहरा खत्म हो गया।
विज्ञापन


वायुमंडल की ऊपरी परत में हवा नहीं चलने के कारण कोहरे का घनत्व बढ़ गया था। इसके बाद तेज हवा की वजह से कोहरा तो छटां, लेकिन ठंड अधिक महसूस की गई। गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है, जबकि अधिकतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। आठ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हवा ने लोगों को और ठंड का एहसास कराया।

मौसम विभाग के प्रवक्ता का कहना है कि मौसम में बदलाव जारी है। अभी कोहरे का सामना करना पड़ेगा, लेकिन मौसम साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 4-5 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। सोमवार तक बादल छाए रहेंगे। इसके बाद बारिश की संभावना है। 

वाहनों पर पड़ा असर
सुबह हरियाणा रोडवेज की सामान्य बसें खाली दौड़ती रहीं, जबकि एसी बसों में लोग दिखे। बसों में ब्लोअर फुल स्पीड से चल रहा था। सुबह 09 बजे तक कोहरे का घनत्व होने के कारण सड़कों पर गाड़ियों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। हरियाणा रोडवेज की बसों में फॉग लाइटें नहीं होने की वजह से ड्राइवरों को परेशानी का सामना करना पड़। कोहरा होने की वजह से हाईवे समेत शहर की मुख्य सड़कों पर दोपहर तक गाड़ियां रेंगती रहीं।

ट्रेनों की रफ्तार थमी
कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार भी थम गई। जयपुर की तरफ से आने वाली सभी ट्रेनें अपनी निर्धारित समय से विलंब हैं। औसतन दो घंटे सभी ट्रेनें देरी से चल रही हैं। 12462 मंडोर एक्सप्रेस 01 घंटा, 12957 स्वर्ण जयंती राजस्थान एक्सप्रेस 1.30 घंटे, 12915 आश्रम एक्सप्रेस 1.15 घंटे, 14660 जैसलमेर-दिल्ली एक्सप्रेस 1.42 घंटे, 14322 बरेली एक्सप्रेस 3.30 घंटे, 15013 रानीखेत एक्सप्रेस 5.34 घंटे, 12413 पूजा एक्सप्रेस 1.20 और योगा एक्सप्रेस 1.30 घंटे की देरी से चल रही है। रेवाड़ी से आने वाली तमाम लोकल ट्रेनें एक घंटे से अधिक विलंब रहीं, जबकि दिल्ली से जयपुर की ओर जाने वाली सभी ट्रेनें आधे घंटे से अधिक देरी से चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें