फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण पर जावड़ेकर-केजरीवाल आमने-सामने, सीएम बोले-'सारा श्रेय भाजपा का'

Mon, 07 Oct 2019 08:02 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
दिल्ली के प्रदूषण पर पहली बार केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आमने-सामने दिखे। सोमवार सुबह जावड़ेकर ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से कराए गए कई कामों से दिल्ली की आबोहवा में सुधार हुआ है, जबकि केजरीवाल विज्ञापन देकर इसके लिए अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। 
विज्ञापन


वहीं, इस पर प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने तंज कसा कि दिल्ली के सभी काम भाजपा ने करवाए हैं। आगे वह इतना भर कर दें कि पड़ोसी राज्यों से आने वाला पराली का धुंआ रूक जाए। 

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को एक कार्यक्रम में कहा कि बीते पांच सालों में दिल्ली-एनसीआर को प्रदूषण रोकने के लिए केंद्र ने ढेर सारे कदम उठाए हैं। 
विज्ञापन


इससे इस क्षेत्र में आबोहवा में सुधार आया है। इस साल ज्यादातर दिनों में हवा अच्छी से संतोषजन के बीच रही। दूसरी तरफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी दिल्ली में बेहतर वायु गुणवत्ता का श्रेय लेते हुए बड़े-बड़े विज्ञापन करवा रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

दोपहर बाद एक कार्यक्रम से निकलते हुए इस बारे में मीडिया की तरफ से उठाए गए सवालों पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने पहले भी कहा है कि दिल्ली का प्रदूषण सब लोगों की कोशिश से खत्म हुआ है। जहां तक श्रेय लेने का सवाल है कि तो सारा श्रेय भाजपा का है। 

दिल्ली में डेंगू भाजपा ने कम किया है, प्रदूषण कम हो रहा है, बिजली सस्ती हो रही है तो यह सब उनकी वजह से ही हो रही है। जितने मोहल्ला क्लीनिक बन रहे हैं, उनकी वजह से बने हैं। इस सब का सारा श्रेय उनका है। भाजपा वालों से अपील है कि अब वह हरियाणा और पंजाब से जो पराली का धुआं आ रहा है, उसे भी रुकवा दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें