पीएम मोदी और सोनिया गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
मंगलवार को दशहरे पर्व को लेकर राजधानी की रामलीलाओं में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार लालकिला की जगह द्वारका श्रीरामलीला कमेटी के मंच पर मौजूद रहेंगे।
वहीं, लाल किला स्थित माधवदास पार्क में श्रीधार्मिक रामलीला में उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी उपस्थित रहेंगी।
वीवीआईपी गतिविधियों के चलते सोमवार को दिल्ली पुलिस ने भी इन स्थलों पर सुरक्षा के बंदोबस्त बढ़ा दिए हैं। लाल किला मैदान और द्वारका की रामलीला कमेटियों के साथ आस-पास के इलाके का राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने सोमवार को जायजा लिया गया है।
दशहरे को लेकर रामलीलाओं में कहीं 60 तो कहीं 80 फुट तक ऊंचाई के पुतले तैयार किए हैं। रोहिणी के जपानी पार्क में करीब 60 तो इंद्रप्रस्थ रामलीला में 80 फुट के रावण का दहन किया जाएगा। यहां कुंभकरण की 70 और मेघनाद के पुतले की करीब 65 फुट ऊंचाई रखी है।