छह महीने पहले दिल्ली में पेट्रोल का दाम 107.59 रुपये प्रति लीटर पर पहुंचा था।
छह महीने पहले दिल्ली में सीएनजी का दाम 45.5 रुपये प्रति किलो था।
वाहन पर प्रति किलोमीटर खर्च
एक लीटर पेट्रोल में बाइक 35-45 किलोमीटर चलती है। औसत 2 रुपया प्रति किलोमीटर।
एक लीटर पेट्रोल में पेट्रोल कार 20-25 किलोमीटर चलती है। औसत 5 रुपया प्रति किलोमीटर।
एक किलोग्राम सीएनजी में सीएनजी कार 20-24 किलोमीटर चलती है। औसत 2 रुपया प्रति किलोमीटर।
नोट:पिछले साल पेट्रोल का भाव घटते-बढ़ते रहा
दिल्ली में पेट्रोल का दाम 105.41 रुपये प्रति लीटर
दिल्ली में सीएनजी का दाम 66.61 रुपये
वाहन पर प्रति किलोमीटर खर्च
एक लीटर पेट्रोल में बाइक 35-45 किलोमीटर चलती है। औसत 2 रुपया प्रति किलोमीटर।
एक लीटर पेट्रोल में पेट्रोल कार 20-25 किलोमीटर चलती है। औसत 5 रुपया प्रति किलोमीटर।
एक किलोग्राम सीएनजी में सीएनजी कार 20-24 किलोमीटर चलती है। औसत 3 रुपया प्रति किलोमीटर
पेट्रोल, डीजल व सीएनजी के बढ़े दर को लेकर बुधवार को फरीदाबाद के लगभग सभी ऑटो चालक हड़ताल पर रहेंगे। इससे औद्योगिक नगरी स्थित करीब 24 हजार इकाइयों में काम कर रहे हजारों कर्मचारियों को ड्यूटी करने में परेशानी होगी। उन्हें निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ सकता है।
हरियाणा ऑटो रिक्शा यूनियन के प्रधान वासुदेव ने बताया कि फरीदाबाद में 30 हजार के आससपास ऑटो परिचालित हो रही है। डीजल, पेट्रोल व सीएनजी में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इसके चलते ऑटो चालकों के मजबूरन किराया भी बढ़ाना पड़ा है। इससे सवारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
लिहाजा बुधवार को सभी ऑटो चालक हड़ताल पर रहेंगे। एनआईटी स्थित दशहरा मैदान में एकत्रित होकर सभी सरकार के खिलाफ रोष प्रकट करेंगे। साथ ही परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा को ज्ञापन सौंपेगे। उन्होंने बताया कि हड़ताल शांति पूर्ण रहेगा।
गुजरात और मुंबई में भी कीमतें बढ़ीं
इस बीच सरकार की ओर से प्राकृतिक गैस की कीमतों को रिकॉर्ड स्तर तक बढ़ाने के बाद मुंबई और गुजरात में भी सीएनजी की कीमतों में बुधवार को भारी बढ़ोतरी हुई। महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने मुंबई में सीएनजी की कीमत सात रुपये प्रति किलो बढ़ाकर 67 रुपये प्रति किलो कर दी है, जबकि गुजरात गैस ने दरों में 6.5 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी कर इसे 76.98 रुपये कर दिया है।
दोगुनी हुई प्राकृतिक गैस की कीमतें
सरकार ने एक अप्रैल से प्राकृतिक गैस की कीमतों को दोगुना से अधिक कर 6.1 डॉलर प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट (प्रति इकाई) कर दिया था। इसके बाद सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में यह वृद्धि हुई है। सीएनजी की कीमतों में यह वृद्धि पिछले 16 दिन में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी और रसोई गैस एलपीजी की दरों में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि के बाद हुई है।