फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहतः दिल्ली-एनसीआर में आज से सीएनजी सस्ती, स्मार्ट कार्ड पर मिलेगा कैशबैक

Thu, 03 Oct 2019 01:44 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

सीएनजी वाहन का इस्तेमाल करने वालों के लिए राहत की खबर है। कई सालों बाद दिल्ली में सीएनजी अब 1.90 रुपये सस्ती मिलेगी। इसी तरह नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद में 2.15 रुपये सस्ती मिलेगी जबकि रेवाड़ी, गुरुग्राम और करनाल में पुरानी कीमत पर ही सीएनजी मिलेगी। 

विज्ञापन




इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने बुधवार शाम इसकी घोषणा की। नई कीमत आज सवेरे से लागू हो चुकी है। साथ ही आईजीएल स्मार्ट कार्ड से सीएनजी लेने वालों को 50 पैसा कैश बैक भी मिलेगा।

दिल्ली में अब सीएनजी 45.20 रुपये प्रति किलोग्राम मिलेगी। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 51.35 रुपये प्रति किलो। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने कहा कि दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में चुनिंदा आउटलेट पर रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक सीएनजी की कीमत में 1.50 रुपये की जगह अब प्रति किलोग्राम एक रुपया ही छूट देगी। 
विज्ञापन


डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए अगर आईजीएल के स्मार्ट कार्ड से सीएजी ले रहे है तो प्रति किलोग्राम 50 पैसा कैश बैक हो जाएगा। हालांकि इस कैश बैक के लिए सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे और देर रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक ही पंप से सीएनजी लेने पर मिलेगा।
विज्ञापन


50 हजार से अधिक लोग आईजीएल का स्मार्ट कार्ड इस्तेमाल कर रहे है। सीएनजी पंप और ऑनलाइन से स्मार्ट कार्ड लिया जा सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें