फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम का निर्देश पत्र संदेहपूर्ण और नकली, इसकी जांच हो : भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा ने पुलिस आयुक्त को केजरीवाल के खिलाफ दी शिकायत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त से मिलकर केजरीवाल के खिलाफ एक शिकायत पत्र सौंपा है। इसमें केजरीवाल के नाम पर संचारित पत्रों की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मुलाकात के बाद कहा कि दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा से मिलकर उन्हें बताया गया कि दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज मुख्यमंत्री के नाम से पत्र जारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ईडी की हिरासत में हैं और कानूनी रूप से वह किसी मंत्री या लोगों को कोई नोट या पत्र जारी नहीं कर सकते हैं। सचदेवा ने कहा कि हिरासत में होने के बावजूद अरविंद केजरीवाल के मंत्री पत्र दिखा रहे हैं। जिसमें कई विभागों को निर्देश जारी किया गया है। सच्चाई यह है कि जांच एजेंसी ने मुख्यमंत्री को ना तो कलम दिया गया है और ना ही कागज, कंप्यूटर देने की कोई अनुमति नहीं दी है, यह पत्र संदेहपूर्ण और नकली लगते हैं। पत्र में निवेदन किया गया है कि दिल्ली पुलिस को जनहित में मामले की जांच करनी चाहिए और लोगों को गुमराह करने वाले पत्रों की सच्चाई को सार्वजनिक क्षेत्र में प्रकाशित करना चाहिए। भाजपा प्रतिनिधिमंडल में दिल्ली भाजपा मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, प्रवक्ता और वकील अमित तिवारी, शौमेंदु मुखर्जी, मीडिया रिलेशन प्रमुख विक्रम मित्तल, कार्यालय मंत्री बृजेश राय समेत कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें