फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्रामः 350 करोड़ के विकास कार्यों का सीएम आज करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास 

Sun, 03 Mar 2019 06:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल खट्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिले में विकास योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 350 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस संबंध में जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है जिसमें सेक्टर-14 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 

विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा ने कार्यक्रम के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा जिले में 12.43 करोड़ की लागत से जाटौली-हेलीमंडी पुस्तकालय भवन, विज्ञान खंड, अध्ययन खंड तथा बहु उद्देशीय हॉल का उद्घाटन किया जाएगा। 
चंदन नगर में 3.66 करोड़ की लागत से निर्मित बाल गृह, नेहरू स्टेडियम में 3.25 करोड़ लागत से निर्मित खेल सुविधा केंद्र (स्पोर्ट्स फेसिलिटेशन सेंटर), 2.60 करोड़ लागत से गौशाला मैदान में निर्मित बूस्टिंग स्टेशन का उद्घाटन किया जाएगा। बूस्टिंग स्टेशन के निर्माण से राजीव नगर सहित कई क्षेत्रों में जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा। इसके अलावा फर्रुखनगर में 29.35 करोड़ की लागत से मल शोधन संयंत्र, नहरी जलापूर्ति योजना का उद्घाटन भी किया जाएगा।
विज्ञापन


इनमें सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण परियोजना 54.33 करोड़ की लागत से जीएमडीए द्वारा विकसित किए जाने वाला यातायात प्रबंधन सिस्टम और सीसीटीवी योजना का मुख्यमंत्री शिलान्यास करेंगे।

 इससे साइबर सिटी में यातायात व्यवस्था दुरुस्त होने के साथ आपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसेगी। 52.52 करोड़ की लागत से सेक्टर-29 स्थित हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के नजदीक अंडरपास, फ्लाईओवर (ओवरपास), फुटओवर ब्रिज तथा रोड का शिलान्यास किया जाएगा। 46.43 करोड़ की लागत से सेक्टर-58 से 115 तक कई सेक्टरों की डिवाइडिंग रोड के छह लेन सड़क के निर्माण कार्यों का शिलान्यास होगा। 

सेक्टर-46 में 53 करोड़ की लागत से 66 केवी क्षमता के बिजली सब-स्टेशन तथा सेक्टर-107 में 24.5 करोड़ की लागत से प्रस्तावित 220 केवी क्षमता के सब स्टेशन का भी सीएम शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा, सोहना शहर की कॉलोनियों एवं नगर परिषद में सम्मिलित जखोपुर, रायपुर में 13.65 करोड़ करोड़ व मानेसर गांव में 26.24 करोड़ की लागत से सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा। 

इस कार्यक्रम में केंद्रीय योजना, रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, मेयर मधु आजाद समेत सभी विधायक उपस्थित रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें