फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम का बयान ‘क्या MLA को FIR की धमकी दी जानी चाहिए’

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीए बोर्ड की मीटिंग में बृहस्पतिवार को सोमनाथ भारती को लेकर हुए बवाल पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने ट्वीट पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन


केजरीवाल ने अखबार में छपी खबर के साथ ट्वीट कर कहा है कि क्या एक विधायक अगर स्कूल की जमीन राजनीतिक दल को दिए जाने का विरोध करता है तो उसे उपराज्यपाल की तरफ से एफआईआर की धमकी दी जानी चाहिए?

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर जहां उपराज्यपाल के व्यवहार पर सवाल उठाए हैं वहीं डीडीए बोर्ड के सदस्य सोमनाथ भारती ने शुक्रवार को एक पत्र मुख्यमंत्री को लिखकर यह मामला राष्ट्रपति दरबार तक ले जाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीटिंग में हमारी बेइज्जती की गई

भारती ने पत्र में कहा है कि डीडीए बोर्ड की मीटिंग में न सिर्फ हमारी बेइज्जती की गई बल्कि जो एजेंडा लगा हुआ था उसे पास भी कर दिया गया।

भारती ने पत्र में कहा है कि 400-500 पेज का एजेंडा महज 3-4 दिन पहले दिया जाता है। ऐसे में पढ़ पाना मुश्किल होता है। कम से कम पंद्रह दिन पहले एजेंडा मिलना चाहिए।

मुझे स्कूल की जमीन का मुद्दा मीटिंग में उठाने नहीं दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें