फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम केजरीवाल ने जताई हत्या की आशंका, बोले गुजरात में होता तो हो जाता एनकाउंटर

Mon, 25 Jul 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि आउटर रिंग रोड पर विकासपुरी-मीराबाग के बीच बने एलीवेटेड कॉरिडोर में लोक निर्माण विभाग ने 110 करोड़ रुपये की बचत की। 
विज्ञापन


केजरीवाल रविवार शाम कॉरिडोर के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे। केजरीवाल ने बताया कि प्रोजेक्ट के लिए पहले 560 करोड़ रुपये की राशि आवंटित थी। लेकिन पीडब्ल्यूडी ने समय से पहले तैयार कर इसमें से 110 करोड़ रुपये बचा लिए।

इसकी वास्तविक लागत 450 करोड़ रुपये आई है। इस मौके पर उन्होंने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार के हाजीपुर में प्रधानमंत्री ने एक रेलवे पुल का उद्घाटन किया। 
विज्ञापन


इस पुल को 600 करोड़ रुपये में बनना था। लेकिन इसे तैयार करने में केंद्र ने तीन हजार करोड़ रुपये खर्च कर डाला।  केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास से पैदा की जा रही अड़चनों के बावजूद दिल्ली का विकास नहीं रुक रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बदलाव हुआ है। चुनावी वादे पूरे किए जा रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने जताई अपनी और विधायकों की हत्या की आशंका 

एलीवेटेड कॉरिडोर - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने जताई हत्या की आशंका 
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि भाजपा सरकार उनकी या अन्य विधायकों की हत्या भी करवा सकती है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति ने उनसे कहा कि आप दिल्ली में है यदि गुजरात में होते तो आपका एन्काउंटर भी करवाया जा सकता था। 

केजरीवाल ने दावा किया कि उनके विधायकों को बिना वजह गिरफ्तार किया जा रहा है। लेकिन डरने की जरूरत नहीं आने वाले दिनों में आप की सरकार पंजाब, गोवा व गुजरात में भी बनेगी।

कॉरिडोर से लोगों की राह होगी आसान
विकासपुरी से वजीराबाद तक सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाना है। इसके तहत रविवार को विकासपुरी से मीराबाग के बीच का एलीवेटेड कॉरिडोर को खोला गया। 2.2 मीटर चौड़े इस फ्लाईओवर के खुलने के बाद प्रतिवर्ष 38 टन कार्बन फुटप्रिंट में कटौती होगी। 

4.30 किमी कॉरिडोर के हिस्से में से 3.40 किमी पर छह लेन का एलीवेटेड कॉरिडोर बनाया गया है। वहीं, फ्लाईओवर के नीचे आठ लेन का रोड है। इस कॉरिडोर को बनाते समय बस लेन, पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ, साइकिल लेन की व्यवस्था की गई है। साथ ही रेन वाटर हारवेस्टिंग के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें